उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराज्यस्वास्थ्य और शिक्षा

डोईवाला शुगर मिल में “पेराई सत्र समाप्ति तिथि” की घोषणा जारी

देहरादून। डोईवाला शुगर मिल में मिल प्रशासन ने पेराई सत्र समाप्ति की घोषणा जारी करते

हुए मिल बंदी की प्रथम सूचना जारी कर दी है।
जिसके अंतर्गत आगामी 5 अप्रैल को मिल बैंड

होने की संभावनाएं जताई गई हैं। मिल प्रशासन ने कहा कि आयुक्त, गन्ना विकास एवं चीनी

उद्योग उत्तराखण्ड द्वारा वर्तमान पेराई सत्र 2022-23 को चीनी मिल को मिल गेट के

अतिरिक्त 53 वाह्य गन्ना क्रय केन्द्र सुरक्षित / अभ्यर्पित किये गये थे। जिसके क्रम में जनपद-

देहरादून की डोईवाला समिति के 5 देहरादून समिति के 20 जनपद हरिद्वार की ज्वालापुर

समिति के 6. इकबालपुर (रूडकी) समिति के 20 लक्सर समिति का 1 व हिमाचल प्रदेश की

पांवटा समिति के 2 गन्ना क्रय केन्द्रों को संचालित किया गया था।

मुख्य गन्ना प्रबन्धक द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट दिनांक 01.04.2023 में अवगत कराया गया है कि

उपरोक्त क्रय केन्द्रों में से गन्ने की अत्यधिक कमी / सम्पूर्ण गन्ना क्रय करने के उपरान्त

डोईवाला समिति का 1 देहरादून समिति के 4 ज्वालापुर समिति का 1 रूड़की समिति के 12

कुल 18 वाह्य गन्ना क्रय केन्द्रों को बन्द कर दिया गया है। और अन्य शेष संचालित वाह्य

गन्ना क्रय केन्द्रों पर उपलब्ध गन्ना अतिशीघ्र समाप्त हो जाने की प्रबल सम्भावना है। वहीँ

अधिकांश कृषकों के पास बहुत कम मात्रा में गन्ना अवशेष है। जिसको मिल हित में अतिशीघ्र

आपूर्ति करवाना आवश्यक है। अनुमान है कि संचालित गन्ना क्रय केन्द्रों तथा मिल गेट पर

उपलब्ध अवशेष गन्ने की पेराई चीनी मिल दिनांक 05.04.2023 तक पूर्ण कर लेगी।

इसलिए सभी कृषको से कहा है कि उनके पास चीनी मिल को आपूर्ति योग्य जो गन्ना उपलब्ध

है, उसकी आपूर्ति चीनी मिल को दिनांक 05.04.2023 तक अनिवार्य रूप से कर ले।

ये भी पढ़ें:  नगर निगम में होली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम, ई-कोष वेबसाईट का भी किया शुभारंभ

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!