अपराधउत्तराखंडदेहरादूनपर्यटनराज्य

देहरादून से मसूरी घूमने जा रहे थे सात लोग, भट्टा फॉल के पास अनियंत्रित होकर वाहन खाई में गिरा

मसूरी। देहरादून से मसूरी घूमने जा रहे सात लोगो का वाहन भट्टा फॉल के पास अनियंत्रित

होकर वाहन खाई में गिर गया। जिससे वाहन में सवार कुल सात लोग घायल हो गए।

देहरादून जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि मसूरी मार्ग पर एक

वाहन खाई में गिर गया है। जिसमे रेस्क्यू हेतू SDRF टीम की आवश्यकता है।

सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी मनोज जोशी के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के

तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल

लगभग 100 मीटर गहरी खाई में रोप के माध्यम से उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी।

SDRF टीम द्वारा सभी घायल व्यक्तियों स्ट्रेचर के द्वारा वेकल्पिक मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग

तक लाकर एम्बुलेंस की सहायता से उपचार हेतु अस्पताल भिजाया गया।

वाहन के अंदर 07 व्यक्ति सवार थे, जो सभी घायल अवस्था में थे। वाहन सवार सभी व्यक्ति

देहरादून से मसूरी घूमने जा रहे थे व अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

वाहन संख्या नम्बर :- UK07TB6787

*घायल व्यक्तियों के नाम*

1. नरेश जैन उम्र – 68 वर्ष पुत्र प्रेमचन्द जैन
निवासी – कायमगज फरीदाबाद।

2. अनुभव जैन उम्र – 28 वर्ष पुत्र वर्ष नरेश जैन

3. सुधा जैन उम्र – 50 वर्ष पति नरेश जैन

4. मेघा जैन उम्र – 28 वर्ष पति ज्ञामब जैन

5. देवाक जैन उम्र – 2 वर्ष पुत्र ज्ञामब जैन

6. ज्ञामब उम्र – 30 वर्ष पुत्र नरेश जैन

7. कमाल खान चालक

ये भी पढ़ें:  Holy angel school: चार युगों को देखकर हैरान हुए अभिभावक और शिक्षक

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!