उत्तराखंडदेशदेहरादूनमौसमराज्य

थानों में प्रमुख वन संरक्षक (हाॅफ) ने वृक्षारोपण कर दिलाई पर्यावरण बचाने की शपथ

प्रमुख वन संरक्षक ने थानो में रोपी बड़ की पौध

Dehradun. विश्व पर्यावरण दिवस पर थानो वन रेंज में प्रमुख वन संरक्षक ने बड़ का पौध रोपण किया। प्रमुख वन संरक्षक (हाॅफ) धनंजय मोहन ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से बचना चाहिए।

थानो में बड का पौधा लगाते प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) धनंजय मोहन।

पृथ्वी को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उन्हे बड़ा करना चाहिए। गर्मी को कूलर, एसी लगाकर नही पेड़ लगाकर कम किया जा सकता है। इस दौरान बड़ के पचास पौध लगाई गई।

प्रमुख वन संरक्षक ने बुधवार को थानो रेंज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वन अधिकारियों व कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। हॉफ डॉ. धनंजय मोहन ने कहा कि गर्मी ने चेताया है कि आने वाला समय मुश्किल होने वाला है। कार्बन उत्सर्जन को नियंत्रित करने और ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के लिए पेड़ लगाने जरूरी हैं।

जंगलों को बचाने के लिए जनसहभागिता बहुत जरूरी है। इस साल हरेला में पचास लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर प्रमुख वन संरक्षक समीर सिंहा, आरके मिश्रा, बीपी गुप्ता, कपिल जोशी, कपिल लाल, सीसीएफ मनोज चंद्रन, डीएफओ नीरज कुमार, रेंजन एनएल डोभाल और वन विभाग के अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे।

वन अधिकारियों ने बच्चों को किया पुरस्कृत

Dehradun. प्रमुख वन संरक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण थीम पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया।

प्रतियोगिता में एसजीआरआर देहरादून की मानसी प्रथम, कॉमरान हॉल की काव्या द्वितीय व केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि के अभिनव को तृतीय पुरस्कार दिया गया।

 

ये भी पढ़ें:  देहरादून महायोजना-2041 पर छठे दिन भी उमड़ा जनसैलाब, रायपुर क्षेत्र के लोगों ने रखी विकास की प्राथमिकताएं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!