उत्तराखंडदेशदेहरादूनराज्यस्वास्थ्य और शिक्षा

Holy Angel School: छात्रों ने कैनवास पर उकेरी कला

Dehradun. होली एंजल सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेशम माजरी संस्थापक दिवस धूमधाम से मनाया गया।

स्कूल में डॉ. देवी प्रसाद बछेती क्रिएटिव कैनवास प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग आठ सौ छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

मुख्य अतिथि डॉ. देवी प्रसाद बछेती और प्रभा बछेती ने कहा कि चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों के अंदर कला को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया।

कहा कि संस्थापक दिवस संस्था के सभी तीनों स्कूल और अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स्कूली बच्चों को प्रमाण पत्र दिए गए।

इस मौक़े पर स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. आकाश बछेती, होली केयर हॉस्पिटल निदेशक डॉ. यामिनी, स्कूल उप प्रधानाचार्य आरएल थपलियाल, स्कूल कोआर्डिनेटर हरप्रीत कौर, फाइनेंस ऑफ़िसर साहिल बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

 

ये भी पढ़ें:  सीएम धामी की पहल पर जनकल्याणकारी शिविर बने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!