उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

भाजपा प्रशिक्षण वर्ग डोईवाला के कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में पार्टी के तौर-तरीकों पर होती है चर्चा: मुख्यमंत्री

डोईवाला। भाजपा केंद्रीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शिरकत की।

रानीपोखरी मंडल, माजरीग्रांट मंडल और बालावाला में आयोजित किए गए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल हुए। मुख्यमंत्री द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री ने सुरक्षा और आत्मनिर्भर पर  बोलते हुए आत्मनिर्भर बनाने पर कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडल व कार्यकारिणी के पदाधिकारी के प्रशिक्षण के लिए ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके बाद जिला स्तर और फिर जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन प्रशिक्षण शिविरों में पार्टी के कार्य करने के तरीकों के बारे में बताया जाता है। सीएम रावत ने कहा कि उन्हे कार्यकर्ताओं से मिलने और सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताने का मौका मिला है।

मुख्य वक्ता  शेखर वर्मा ने सोशल मीडिया की विषय में कार्यकर्ताओं को विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए सोशल मीडिया के संचालन से संबधित जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। तीसरे सत्र की अध्यक्षता प्रेम पुण्डीर, मंडल महामंत्री कुलदीप कुमार ने कार्य पद्धति पर कार्यकर्ताओं को विशेष जानकारी दी। मुख्य वक्ता ज्योति प्रसाद गैरोला ने कार्यकर्ता कार्यकर्ताओं को 2014 के बाद राजनीतिक बदलाव की जानकारी दी।

कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अमित चौहान शाह, रानीपोखरी मंडल मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र मनवाल ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन प्रेम पुण्डीर ने किया। इस अवसर पर अशोक राज पंवार, राजकुमार राज, मंडल मंत्री सुभाष रावत, देवेंद्र प्रसाद गौड, दीवान सिंह सोलंकी, दिवान सिंह रावत, गजेन्द्र पंवार, सूरज, नीरज कुमार आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  शौर्य दिवस पर सैनिक पुत्र सीएम धामी ने शहीदों के परिजनों के लिए की बड़ी घोषणा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!