उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

प्रदेश छात्र संघर्ष समिति ने की परीक्षा फॉर्म तिथि बढ़ाने की मांग

Dehradun. प्रदेश छात्र संघर्ष समिति महाविद्यालयों ने परीक्षा तिथि बढाए जाने की मांग की है।

श्रीदेव सुमन विश्विद्यालय द्वारा फॉर्म की तिथि 25 मई तक रखी गयी थी। जिसे छात्र समिति ने बढाए जाने की मांग की है। समिति में डोईवाला महाविद्यालय से छात्र नेता आसिफ हसन, उत्तरकाशी से छात्रसंघ अध्यक्ष देवराज बिष्ट, कोटद्वार महाविद्यालय से छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी, महाविद्यालय अगस्त्यमुनि से छात्रसंघ अध्यक्ष लवकुश श्रीअंश भट्ट,

कर्णप्रयाग कॉलेज से छात्रसंघ उपाध्यक्ष संतोष टकोला, रुद्रप्रयाग कॉलेज से छात्रसंघ अध्यक्ष सम्पन नेगी ने मिलकर कुलपति को डिजिटल माध्यम से ज्ञापन भेजा गया।

जिसमें समिति द्वारा कहा गया कि लॉकडाउन होने के कारण सभी साइबर कैफे बन्द पड़े हैं। और कई छात्रों का घर दूरस्थ इलाको में होने के कारण वहाँ नेटवर्क की कमी है जिस कारण वे फॉर्म भरने में असमर्थ हैं। इसीलिए छात्र समिति की मांग है कि लॉक डाउन के बाद परीक्षा फार्म भरने की तिथि रखी जाए।

ये भी पढ़ें:  जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!