उत्तराखंडदेहरादूनमौसम

तेज तूफान से कई स्थानों पर पेड़ गिरे, उमस से मिली राहत

डोईवाला। शनिवार सुबह तड़के तीन बजे के लगभग क्षेत्र में चले तेज तूफान के कारण कई स्थानों पर पेड़ व पेड़ों की टहनियां टुटकर गिर गई।

शनिवार सुबह तड़के तूफान के साथ तेज बौछारें पड़ी। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। जबकि तूफान के कारण कई स्थानों पर पेड़ टुटकर गिर गए।

दुर्गा चौक, जौलीग्रांट ऋषिकेश-देहरादून मुख्या मार्ग पर एक पिलखन का पेड़ सड़क पर टुटकर गिर गया। जिससे लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। खराब मौसम के कारण कुछ देर विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही। कांग्रेस नेता राहुाल सैनी ने कहा कि तेज तूफान के कारण दुर्गा चौक के पास एक पिलखन का पेड़ गिरने से मार्ग बाधित हो गया।

ये भी पढ़ें:  देहरादून की यातायात व्यवस्था में स्थायी सुधार के लिए बनेगी व्यापक कार्ययोजना, जाम से निजात दिलाने पर डीएम का फोकस

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!