उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

कृर्षि कानून देश के 62 करोड़ किसानों पर कुठाराघात: कांग्रेस

डोईवाला। क्षेत्र में कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी गौरव सिंह के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

कांग्रेस द्वारा कृर्षि कानून के खिलाफ चलाए गए हस्ताक्षर अभियान की प्रतियां राष्ट्रपति को भेजी जाएंगी। इस अवसर पर डोईवाला नगर पालिका की अध्यक्षा सुमित्रा मनवाल कहा कि कृषि कानून देश के 62 करोड लोगों के हितों पर कुठाराघात है।

इससे किसान और दयनीय हालत में पहुंच जाएगा। सहकारी गन्ना विकास समिति डोईवाला के चेयरमैन मनोज नौटियाल ने कहा कि मोदी सरकार का कृषि कानून किसानों के साथ छलावा है। कृषि कानून से उद्योगपति मजबूत होंगे लेकिन किसान और अधिक रसातल में पहुंचेगा।

उन्होंने राष्ट्रपति से इस काले कानून को समाप्त करने की बात कही। हस्ताक्षर अभियान के दौरान सागर मनवाल, सभासद गौरव मल्होत्रा, जसवंत सिंह, इंद्रजीत सिंह, मोहित नेगी, अमित मनवाल, मोहित तोमर, सभासद बलविंदर सिंह, कमल अरोड़ा, रणजीत सिंह बॉबी, हरवंश सिंह, राजवीर खत्री, नरेश मनवाल, संजय खत्री, अब्दुल कादिर, मोहम्मद रईस, समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  देहरादून में मतदाता सूची की त्रुटियां सुधारने का मौका, 13 अगस्त तक लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां; विधानसभा से बूथ स्तर तक खुलेंगे ईआरओ-एईआरओ कार्यालय, 7 दिन पहले मिलेगा नोटिस

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!