उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

घर-घर जाकर पूर्व सैनिकों का सम्मान कर रही कांग्रेस, कैप्टन पूर्ण बहादुर व सूबेदार तोप बहादुर को घर जाकर किया सम्मानित

डोईवाला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर नवरात्रों में घर घर जाकर भूतपूर्व सैनिकों एवं शहीद हुए परिजनों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।

इसी कड़ी में बड़ोंवाला ग्राम सभा में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव चौधरी ने गोरखा राइफल के कैप्टन पूर्ण बहादुर व सूबेदार तोप बहांदुर जी को घर जाकर सम्मानित किया। इस दौरान दोनों पूर्व सैनिकों ने 1965 व 1971 के युद्ध मै पाकिस्तान के खिलाफ अपनी बटालियन गोरखा राइफल की बहादुरी का जिक्र किया।

सम्मानित करने वालों में गन्ना समिति डोईवाला के अध्यक्ष मनोज नौटियाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह बॉबी, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सरदार जसवंत सिंह व छात्र नेता अजय सिंह रावत आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें:  देहरादून की यातायात व्यवस्था में स्थायी सुधार के लिए बनेगी व्यापक कार्ययोजना, जाम से निजात दिलाने पर डीएम का फोकस

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!