उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

(डोईवाला) भाजपा की नब्बे प्रतिशत घोषणाओं पर कोई कार्य नहीं हुआ: कांग्रेस

Listen to this article

कांग्रेस ने खोला मोर्चा कहा एक-एक घोषणा पर जवाब दे भाजपा

Dehradun. कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा की नब्बे प्रतिशत से अधिक घोषणाओं पर कोई भी कार्य नहीं हुआ है। बाकि की दस प्रतिशत घोषणाएं पर ही कार्य किया जा रहा है।

कांग्रेस ने ये बातें मुख्यमंत्री के चुनावी क्षेत्र डोईवाला के संदर्भ में कहीं हैं। कुछ दिन पहले भाजपा खासकर राज्य सरकार ने कहा था कि डोईवाला में पिचासी प्रतिशत घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने डोईवाला में पत्रकारों को भाजपा का 2017 का घोषणापत्र दिखाते हुए कहा कि भाजपा ने उस समय कांग्रेस पर कई आरोप लगाते हुए कुल 17 घोषणाएं की थी।

जिसमें से 90 फीसदी से अधिक घोषणाओं पर तीन वर्ष बितने के बावजूद अब तक कार्य भी शुरू नहीं हो पाया है। घोषणापत्र में पहली घोषणा नथुवावाला, बालावाला, नकरौंदा आदि गांवों को कालूसिद्ध मंदिर से जोड़ते हुए डबल लेन मोटर मार्ग की थी। जिस पर कार्य तो दूर इसकी चर्चा तक भाजपाईयों नहीं करते हैं।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि सुसवा नदी पर पुल और डोईवाला के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कों का डामरीकरण और चौड़ीकरण भी ठंड़े बस्ते में है। जौलीग्रांट और अठुरवाला में जाखन नदी से सिंचाई की व्यवस्था करने की घोषणा भी हवाई साबित हुई है। सनगांव से नाईगांव सतेली मोटर मार्ग हवा में लटका हुआ है। और यही हाल बाकि की घोषणाओं का भी है।

डोईवाला के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का भाजपा ने ऐसा उच्चीकरण किया कि वहां टांके लगाने का धागा तक उपलब्ध नहीं है। अस्पताल रैफर सेंटर बनकर रह गया है। कई दूसरे आरोप भी कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए हैं। मौके पर नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री, ब्लॉक अध्यक्ष मोहित नेगी, अजय रावत, रणजीत सिंह बॉबी, जसिवंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  कल पहुंचेंगे पीएम मोदी… कई रूट रहेंगे डायवर्ट… प्लान देखकर ही घर से निकलें

घोषणा पत्र की घोषणाओं पर एक-एककर जवाब दे भाजपा

डोईवाला। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा ने डोईवाला विस चुनाव के दौरान जो बातें अपने घोषणापत्र में कही थी। उन हर एक घोषणाओं पर भाजपा जवाब दे कि उन पर कब कार्य होगा। कहा कि जिन कार्यो को भाजपाई गिरवा रहे हैं। वो घोषणापत्र का हिस्सा नहीं हैं। जबकि कांग्रेस घोषणापत्र की घोषणाओं पर जवाब मांग रही है। जिनसे भाजपा ने जनता से वादा कर चुनाव जीता था।

भाजपा ने किया कांग्रेस पर पलटवार

डोईवाला। जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस उन पर गलत आरोप लगा रही है। डोईवाला में सिपेट, कोस्ट गार्ड भर्ती केंद्र, हर्रावाला में कैंसर अस्पताल, रानीपोखरी में लॉ कॉलेज पर उनकी सरकार कार्य कर रही है। कालूवाला में पुल और बालावाला क्षेत्र में डिग्री कॉलेज पर तकनीकी कारणों से कार्य शुरू नहीं हो पाया है। श्मशान घाट और बस स्टैंड पर भी कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। जबकि सुर्यधार बांध लगभग तैयार हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button