अपराधउत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीतिराज्य

अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों को फांसी को लेकर कांग्रेस ने सरकार का फूंका पुतला

Dehradun. जिला कांग्रेस कमेटी, यूथ कांग्रेस, किसान कांग्रेस और एनएसयूआई द्वारा प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में प्रदेश भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।

परवादून जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अश्विनी बहुगुणा के नेतृत्व में सरकार का पुतला फूंका गया। कांग्रेस ने कहा कि अंकिता भण्डारी के हत्यारों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

आरोप लगाया कि भाजपा आरोपियों को बचाने में लगी हुई है। और हत्याकांड के अहम सबूतों के साथ रिजॉर्ट में छेड़छाड़ की गई है। इसलिए कांग्रेस इस घंटना की निंदा करते हुए दोषियों को फांसी की मांग करती है।

इस मौके पर डोईवाला कांग्रेस प्रत्याशी रहे गौरव सिंह, डोईवाला गन्ना समिति के अध्यक्ष मनोज चमोली, सेवादल कांग्रेस के महासचिव नीरज त्यागी, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष राहुल सैनी,

प्रदेश सचिव करतार नेगी, किसान कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रवक्ता हरीश बिजल्वाण, नगर कांग्रेस महासचिव संजीव भट्ट, सावन राठौर आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  देहरादून में 465 दलित युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और कौशल विकास का तोहफा; प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना-के तहत ₹124.94 लाख की जिला कार्ययोजना को डीएम की हरी झंडी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!