उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराज्य

“इंडेंट बढ़ाने की मांग” को लेकर अधिशासी निदेशक से मिले कांग्रेस कार्यकर्ता

डोईवाला। इंडेंट बढ़ाने की मांग को लेकर

शुगर मिल के अधिशासी निदेशक से

कांग्रेस कार्यकर्ता ने मुलाकात की।

पीसीसी सदस्य व पूर्व विधायक प्रत्याशी

गौरव सिंह द्वारा किसानों की विभिन्न

समस्याओं को लेकर डोईवाला गन्ना मिल

के अधिशासी निदेशक से मुलाकात की।

किसानों का इंडेंट बढ़ाने की मांग की।

बीज शोध केंद्र को सुचारू रूप से चलाने

की मांग की। अधिशासी निदेशक ने

आश्वासन दिया की जल्द गन्ना किसानों का

इंडेंट बढ़ा दिया जाएगा।

इस अवसर पर कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष

डोईवाला, किसान नेता जसवंत सिंह,

नागेंद्र सिंह सभासद प्रतिनिधि, सोहन सिंह,

सुरेंद्र सिंह, राजन, अजय रावत आदि

मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  हरित दून के सपने को जमीन पर उतार रहा एमडीडीए, विश्व पर्यावरण दिवस पर किया 300 पौधों का रोपण

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!