उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

कोरोना माहमारी में प्रत्येक कार्यकर्ता को करनी चाहिए लोगों की मदद: जिलाध्यक्ष

Listen to this article

बर्चुअल बैठक में जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

डोईवाला। कोरोना को लेकर भाजपाईयों ने एक वर्चुअल बैठक का आयोजन किया।

जिसमें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा कि कोरोना ने कोहराम मचा रखा है। इसलिए सभी को सावधान रहकर जरूरी नियमों का पालन करना जरूरी है। भाजपा के सैंकड़ों कार्यकर्ता कोविड़ से संक्रमित हैं और कार्यकर्ता माहमारी की चपेट में आकर जान से हाथ धो चुके हैं।

कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर कोविड़ केयर सेन्टर की स्थापित किए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के आह्वन पर ब्लड कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। महिला मोर्चा लगातार मास्क वितरण अन्य सामग्री वितरित कर रहा है। मोर्चो द्वारा क्षेत्रों में सैनिटाईजेशन का कार्य किया जा रहा है। मंडल अध्यक्षों व जिला पदाधिकारी द्वारा जरूरतमंदों को ऑक्सीजन व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

सरकार के प्रयासों से अब स्थिति सुधरने लगी है। लेकिन उनके कार्यकर्ताओं को कंटेनमेंट जोन में लोगों की सहायता करनी है। आवश्यक दवाई, आवश्यक सामग्री, दूध, सब्जी, भोजन आदि पहुंचाने का कार्य करना है। लोगों को सामाजिक दूरी, सैनिटाइजर, मास्क के प्रयोग के प्रति भी लोगों को जागरूक करना है। और लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए भी प्रेरित करना है। बैठक का संचालन जिला महा मंत्री अरुण कुमार मित्तल ने किया।

जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत, राजेश जुगलान, अमित डबराल, सुमन काशव, विनोद कश्यप, संजय व्यास, वीरेंद्र चौहान, पंकज शर्मा, नीरज चौहान, विनय कंडवाल, दिनेश सती, नवीन रावत, अनुज गुलेरिया, दिनेश कौसिक, रचिता ठाकुर, प्रदीप नेगी, नरेंद्र सिंह रावत, राम बहादुर छेत्री, विनोद लक्खा, गौरव चावला, अमर सिंह चौहान, मोहन पेटवाल आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  8 और 9 दिसंबर को FRI देहरादून मे आयोजित होगा इन्वेस्टर समिट, ये रोड होगा डाइवर्ट..

Related Articles

Back to top button