उत्तराखंडदेहरादूनस्वास्थ्य और शिक्षा

दिल्ली से आने वाले हवाई पैसेंजरों की एयरपोर्ट पर हो रही कोरोना जांच

दिल्ली से आने वाले पैसेंजरों का एयरपोर्ट पर हो रहा कोरोना टेस्ट

डोईवाला। एयरपोर्ट पर दिल्ली से आने वाली फ्लाइटों में हवाई पैसेंजरों का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कोविड टेस्ट किया जा रहा है।

सोमवार शाम से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कोविड टेस्ट की शुरूवात की गई है। सोमवार को एक हवाई यात्री कोविड पॉजीटिव पाया गया था। जिसे ऋषिकेश स्थित जीएनवीएन भेजा गया। मंगलवार को एयरपोर्ट पर कुल चालीस टेस्ट और बुधवार को शाम चार बजे तक कुल 26 टेस्ट किए। जिसमें कोई भी कोरोना पॉजीटिव नहीं पाया गया। एयरपोर्ट पर हवाई पैसेंजरों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए जा रहे हैं।

एयरपोर्ट पर विभिन्न शहरों से फ्लाइटें आ रही हैं। लेकिन कोरोना के बढते मामलों को देखते हुए केवल दिल्ली से देहरादून आ रही फ्लाइटों के पैसेंजरों की ही कोविड जांच एयरपोर्ट पर की जा रही है। सीएचसी डोईवाला के चिकित्साधिक्षक डां0 केएस भंडारी ने कहा कि कहा कि एयरपोर्ट पर दिल्ली से आने वाले हवाई यात्रियों की कोविड जांच की जा रही है। सोमवार को कोविड जांच में एक पैसेंजर की पॉजीटिव पाया गया था। जिसे ऋषिकेश भेजा गया है।

ये भी पढ़ें:  देहरादून की यातायात व्यवस्था में स्थायी सुधार के लिए बनेगी व्यापक कार्ययोजना, जाम से निजात दिलाने पर डीएम का फोकस

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!