उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मपर्यटनमौसम

कल भी खराब रहेगा मौसम, कुछ स्थानों पर हो सकती है हल्की बारिश

डोईवाला। आसमान में छाए बादलों से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। और लोगों को अधिक ठंड़ का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में कल उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून में कहीं कहीं और बागेश्वर व पिथौरागढ जनपदों में ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश/हिमपात होने की संभावनाएं जताई गई हैं। शुक्र, शनि व रविवार को मौसम के साफ रहने का अनुमान है।

एयरपोर्ट मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान में लगभग चार डिग्री की गिरावट दर्ज की। एयरपोर्ट मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 19.4 और न्यूनतम 10.8 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। बुधवार को आसमान में घने बादल छाए रहे। लेकिन शाम पांज बजे तक कोई बारिश नहीं हुई।

 

ये भी पढ़ें:  माँ पीताम्बरा बगलामुखी की छांव में शक्ति का उत्सव, माँ बगलामुखी जयंती: भक्ति, विजय और सामाजिक एकता का संगम

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!