उत्तराखंड

क्रिकेटर ऋषभ पंत ने बाबा केदार और बद्रीनाथ मे किए दर्शन, चोट से उबरने के बाद फिर से मैदान मे उतरने को माँगा आशीर्वाद

चमोली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रहे ऋषभ पंत भगवान बद्री विशाल और बाबा केदार के दर्शनों के लिए पहुंचे, ऋषभ पंत ने बाबा बद्री विशाल में पूजा अर्चना करते हुए देशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत दुर्घटना की चोट से उबरने के बाद बाबा केदार और बद्री विशाल के दर्शनों के लिए धाम पहुंचे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ऋषभ पंत ने बद्री विशाल और बाबा केदार के दर्शन किए।

ऋषभ पंत के बद्री विशाल पहुंचने पर सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु और ऋषभ पंत के फैन उनकी एक झलक पाने के लिए उत्साहित दिखे, सभी लोगों ने ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने और भारतीय क्रिकेट टीम मैं वापसी की कामना की। इस दौरान खानपुर विधायक उमेश कुमार भी साथ में मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!