अपराधउत्तराखंडदेहरादून

अठुरवाला में विवाहिता फंदे पर झूली

डोईवाला। अठुरवाला विस्थापित क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

बागी अठुरवाला में किराए के मकान में रहने वाली कुसुम त्यागी (41) पत्नी पवन त्यागी ने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पाकर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सभासद संदीप नेगी ने कहा कि उनके वार्ड में किराए पर रहने वाली एक महिला ने फंदे से लटककर खुदकुशी की है।

पुलिस को मौके से सोसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें महिला के पति के किसी अन्य के साथ संबधों के बारे में पता चला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। चौकी इंचार्ज शांति प्रसाद चमोली ने कहा कि बागी, अठुरवाला में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड में युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए M3M Foundation और कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के बीच MoU पर हस्ताक्षर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!