उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

कोरोनाकाल में विश्वविद्यालय को नहीं लेनी चाहिए परीक्षाएं: एनएसयूआई

बिना परीक्षा के लिए अगली कक्षा में प्रोन्नत करने की मांग

डोईवाला। एनएसयूआई संगठन ने बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रोन्नत करने की मांग की है।

एनएसयूआई द्वारा राष्ट्रपति के नाम विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं और छात्रों को प्रोन्नत करने के संबंध में डोईवाला उप-जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

एनएसयूआई के विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर ने कहा कि कोरोनाकाल में विद्यार्थियों की की कक्षाएं संचालित नहीं की गई हैं।  लेकिन विश्वविद्यालय परीक्षा करवाने पर तुला है। उनकी मांग है कि छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय को प्रोन्नत करना चाहिए।

इस संबध में एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने वालों में एनएसयूआई नगर अध्यक्ष आरिफ़ अली, युवा कांग्रेस सोशल मीडिया विधानसभा अध्यक्ष अनुज कन्नौजिया व शाहरुख मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!