अपराधउत्तराखंडदेहरादून

डोईवाला में 5 पेटी अंग्रेजी शराब तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार

डोईवाला। अवैध कारोबार व तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए डोईवाला पुलिस ने एक आरोपी को कुल 5 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

चौकी हर्रावाला में वाहन चेकिंग के दौरान वाहन संख्या यूके07 सीबी 3861 में वाहन चालक गुरदीप सिंह कोहली पुत्र बलविंदर सिंह कोहली निवासी 88 निरंजनपुर मंडी थाना पटेल नगर देहरादून को 5 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध 60/ 72 आबकारी अधिनियम व 188 आईपीसी व 51बी आपदा अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

अभियुक्त को समय से मान न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
वहीं चौकी जाखन नदी के पास लालतप्पड़ में वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी कासिम पुत्र यामीन निवासी हरिपुर नवादा थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून को 52 पव्वे अवैध देशी शराब के अपराध में गिरफ्तार किया गया है

ये भी पढ़ें:  श्रीनगर में मुख्यमंत्री धामी के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!