अपराधउत्तराखंडदेहरादून

शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

डोईवाला। शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति ने युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

जिसके बाद पुलिस को दी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कमला {काल्पनिक नाम} ने कोतवाली में एक लिखित तहरीर दी कि मंजिल कालरा निवासी कोटद्वार ने लगभग 1 वर्ष पूर्व उसके साथ दोस्ती कर जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। और शादी करने का भरोसा दिया।

लेकिन 1 वर्ष बाद भी शादी नहीं की। और इसी बात को लेकर उसने साथ मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

ये भी पढ़ें:  बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी : CCTV में मोबाइल के नीचे नोटों की गड्डी जैसा कुछ ले जाता दिखा आरोपी कर्मचारी, पुलिस ने खंगाले गणना कक्ष के फुटेज

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!