उत्तराखंड

उत्तराखण्ड की पूर्व मुख्य सचिव राधा रतूड़ी बनी मुख्य सूचना आयुक्त

देहरादून। उत्तराखण्ड में मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत हुईं राधा रतूड़ी को अब मुख्य सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी दे दी गई है। इसके साथ ही राधा रतूड़ी उत्तराखण्ड की पहली महिला मुख्य सूचना आयुक्त बन चुकी हैं। मुख्य सचिव के पद से 31 मार्च को सेवानिवृत होने वालीं राधा रतूड़ी को अब सरकार ने मुख्य सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी दी है। राधा रतूड़ी 1992 बैच की आईएएस अफसर रही हैं और उत्तराखंड में उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियां को निभाया है। खास बात यह है कि राधा रतूड़ी उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव भी रही हैं और उन्हें 6-6 महीने के दो सेवा विस्तार भी इस पद पर मिले थे। हाल ही में 31 मार्च को सेवानिवृत होने के बाद उन्हें मुख्य सूचना आयुक्त पद की जिम्मेदारी मिलने के प्रयास लगाए जा रहे थे। इन कयासों को सच साबित करते हुए उत्तराखण्ड शासन ने उनके मुख्य सूचना आयुक्त पद को लेकर आदेश जारी कर दिया है।

ये भी पढ़ें:  आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!