अपराधउत्तराखंडदेशदेहरादूनराज्य

टिहरी झील से एक किशोर का शव बरामद, दूसरा किशोर अभी भी लापता

टिहरी। दिनाँक 19 सितम्बर 2022 को स्थानीय पुलिस द्वारा SDRF को सूचित किया गया था कि जनपद टिहरी गढ़वाल में टिहरी झील कोटि कॉलोनी के पास 02 किशोर लापता हो गए है,

जिनकी टिहरी झील में डूबने की संभावना है। उक्त सूचना पर NK राकेश रावत के नेतृत्व में SDRF की फ्लड टीम द्वारा बोट के माध्यम से लगातार झील में सर्चिंग की जा रही थी।

आज दिनाँक 21 सितम्बर 2022 को पुनः झील में सर्चिंग के दौरान SDRF टीम के डीप डाइवर आरक्षी कवेंद्र चौहान द्वारा 30 फ़ीट गहराई में डाइविंग करते हुए एक किशोर का शव ढूंढ निकालकर बाहर निकाला गया जबकि दूसरे की सर्चिंग की जा रही है।

*मृतक का विवरण:-*

आशीष कंडवाल पुत्र राम सिंह, उम्र- 15 वर्ष, निवासी – मकान नम्बर 35/5 ई ब्लॉक, नई टिहरी, कोतवाली नई टिहरी।

ये भी पढ़ें:  अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!