
सोमवार से एयरपोर्ट पर आएंगी कुल सात फ्लाइटें
Dehradun. लॉक डाउन के कारण मार्च के आखिरी दिनों में बंद की गई सभी घरेलू उड़ानों को सोमवार 25 मई से फिर से शुरू किया जा रहा है।
देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भी सोमवार से फ्लाइटों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। लेकिन अब कुल सात फ्लाइटों की ही एयरपोर्ट पर आवाजाही रहेगी। ये सभी फ्लाइटें दिल्ली, मुंबई और पंतनगर से जौलीग्रांट के लिए आवाजाही करेंगी। एयरइंडिया की फ्लाइट संख्या एलएलआर645/824 प्रतिदिन दिल्ली से देहरादून सुबह 7:20 पर पहुंचेगी और 8 बजे देहरादून से पंतनगर के लिए उड़ान भरेगी।
स्पाइजेट की फ्लाइट संख्या 2471/2472 मंगल, बुध, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को सुबह 8:05 दिल्ली से देहरादून आएंगी। और 8:25 पर देहरादून से वापस दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी।
एयरइंडिया की फ्लाइट संख्या 23/646 प्रतिदिन पंतनगर से देहरादून सुबह 10:20 पर पहुंचेगी और देहरादून से दिल्ली के लिए 11 बजे उड़ान भरेगी। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 18/679 प्रतिदिन दिल्ली से देहरादून सुबह 10:45 पर आएगी और देहरादून से दिल्ली के लिए 11:45 बजे जाएगी।
इंडिगो की फ्लाइट संख्या 257 प्रतिदिन मुंबई से देहरादून 12:25 पर आएगी और देहरादून से मुंबई को 1:05 बजे वापसी करेगी। इंडिगो की तीसरी फ्लाइट संख्या 966/6756 केवल सोम, मंगल, बृहस्पति, शनि व रविवार को दिल्ली से देहरादून 1:50 बजे आएगी और दोपहर 2:30 बजे देहरादून से दिल्ली को रवाना होगी।
जबकि देहरादून पर आखिरी फ्लाइट एयरइंडिया की 609/610 होगी जो प्रतिदिन दिल्ली से देहरादून शाम 6:45 पर पहुंचेगी और देहरादून से दिल्ली के लिए शाम 7:25 पर रवाना होगी।
22 से घटकर हुई 7 फ्लाइटें
डोईवाला। लॉक डाउन के दौरान सभी तरह की उड़ानों पर रोक लगाने के बाद लगभग 61 दिनों के बाद देहरादून एयरपोर्ट पर सोमवार से फ्लाइटों की आवाजाही शुरू होगी। लेकिन अब मात्र सात फ्लाइटें ही एयरपोर्ट आएंगी।
लॉक डाउन से पहले एयरपोर्ट पर 22 के आसपास फ्लाइटें आती थी। वहीं चार्टड विमानों की आवाजाही अलग से थी। लेकिन सोमवार से फिलहाल कुल सात फ्लाइटों को शुरू किया जा रहा है। जिसमें तीन इंडिगो, तीन एयर इंडिया और एक स्पाइसजेट की फ्लाइट शामिल है।