उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मपर्यटन

कल से 27 मार्च तक बदला एयरपोर्ट पर फ्लाइटों का शेड्यूल, ये होगा नया शेड्यूल

Listen to this article

सर्दियों में 27 मार्च तक बदले हुए समय पर होगी फ्लाइटों की आवजाही

Dehradun. सर्दियों के कारण जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आगामी 27 मार्च तक के लिए सभी फ्लाइटों के समय में बदलाव कर दिया गया है।

अब हवाई यात्रा करने वाले पैसेंजरों को बदले हुए समय के अनुसार ही यात्रा करनी पड़ेगी। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर 25 अक्टूबर से लेकर 27 मार्च तक एयरपोर्ट पर आने वाली सभी फ्लाइटों के समय में बदलाव कर दिया गया है। यह बदलाव हर वर्ष किया जाता है।

सर्दियों और गर्मियों में विमानन कंपनियां यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए इस बदलाव को करती हैं। लॉक डाउन में कुछ राहत मिलने के बाद वर्तमान में एयरपोर्ट पर इंडिगो, स्पाइसजेट, एअर इंडिया आदि की कुल 18 फ्लाइट लैंड होती हैं।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, पिथौरागढ, अहमदाबाद, बंगलुरू, कोलकाता और पिथौरागढ आदि से फ्लाइटों की आवाजाही होती है। सर्दियों के कारण इन सभी फ्लाइटों के समय में बदलाव कर दिया गया है।

एयरपोर्ट निदेशक देवेंद्र कुमार गौतम ने कहा कि हवाई पैसेंजरों की सुविधाओं को देखते हुए एयरपोर्ट पर आने वाली सभी फ्लाइटों में आगामी 27 मार्च तक बदलाव कर दिया गया है। अब प्रतिदिन सभी फ्लाइटें अपने नए समय के अनुसार ही आवाजाही करेंगी। इसलिए हवाई यात्रियों को चाहिए कि वो अपनी फ्लाइट का समय पता करने के बाद ही एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करें।

देहरादून एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइटों का नया समय

डोईवाला। एलाइंस एअर की फ्लाइट प्रतिदिन दिल्ली से सुबह 7:20 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगी और 8 बजे हवाई यात्रियों को लेकर पिथौरागढ के लिए रवाना होगी। स्पाइसजेट की फ्लाइट दिल्ली से टेक ऑफ कर सुबह 8:10 बजे एयरपोर्ट पहुंचेगी। और साढे आठ बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना होगी। स्पाइजेट की फ्लाइट सुबह 8:35 पर मुंबई से एयरपोर्ट पहुंचेगी। और 9:15 बजे वापस मुंबई के लिए उड़ान भरेगी।

ये भी पढ़ें:  Global Investors Summit: पहाड़ी टोपी और वास्केट में दिखे पीएम मोदी…

इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली से उड़ान भरकर सुबह 9:05 बजे एयरपोर्ट पहुंचेगी। और 9:45 पर वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। एअर इंडिया की फ्लाइट सिर्फ मंगलवार को हैदाराबाद से सुबह 9:10 बजे एयरपोर्ट पहुंचेगी। और 10:10 बजे बंगलुरू के लिए रवाना होगी। इंडिगो की फ्लाइट सुबह 10:05 बजे मुंबई से यहां पहुंचेगी। और 10:40 बजे वापस मुंबई को रवाना होगी।  एअर इंडिया की फ्लाइट मंगल, बृहस्पति, शनिवार को लखनऊ से 10:20 बजे एयरपोर्ट पहुंचेगी। और हवाई यात्रियों को लेकर 11:25 बजे दिल्ली को रवाना होगी।

एलाइंस एअर की फ्लाइट सुबह 10:30 बजे पिथौरागढ से यहां पहुंचेगी। और 11 बजे दिल्ली को प्रस्थान करेगी। इंडिगो की फ्लाइट अहमदाबाद से सुबह 11:30 बजे एयरपोर्ट पहुंचेगी। और 12:10 बजे वापस अहमदाबाद को रवाना होगी। एअर इंडिया की फ्लाइट बंगलुरू से केवल शनिवार को 11:40 पर एयरपोर्ट पहुंचेगी। और 12:35 पर हैदराबाद के लिए रवाना होगी।

इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली से 12:40 पर एयरपोर्ट पहुंचेगी। और वापस दिल्ली के लिए 1:15 बजे रवाना होगी। विस्तारा एअर लाइंस दिल्ली से दोपहर 2:40 पर यहां आएगी और 3:20 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। इंडिगो की फ्लाइट 3:10 पर बंगलुरू से जौलीग्रांट पहुंचेगी। और वापस 3:55 पर बंगलुरू के लिए रवाना होगी। इंडिगो की अगली फ्लाइट कोलकाता से शाम चार बजे एयरपोर्ट पहुंचेगी। और साढे चार बजे वापस कोलकाता को उड़ान भरेगी। इंडिगो की फ्लाइट 4:40 बजे दिल्ली से यहां पहुंचेगी। और शाम 5:15 बजे वापस दिल्ली रवाना होगी।

इंडिगो की फ्लाइट 5:25 बजे लखनऊ से एयरपोर्ट आएगी और शाम छह बजे वापस लखनऊ को वापसी करेगी। स्पाइसजेट की अगली फ्लाइट 6:45 पर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। और शाम 7:15 पर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। हर रोज की आखिरी फ्लाइट शाम 7:10 बज दिल्ली से जौलीग्रांट आएगी। और हवाई यात्रियों को लेकर 7:10 बजे वापस दिल्ली को उड़ान भरेगी।

ये भी पढ़ें:  इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का सीएम ने किया निरीक्षण, अभी तक 3 लाख करोड़ के करार हो चुके हैं फाइनल

Related Articles

Back to top button