उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

भाजपाईयों ने एयरपोर्ट पर सुरक्षा जवानों को बांटी पीपीई किट

डोईवाला। भाजपाईयों ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीआरपीएफ के जवानों को 50 पीपीई किट वितरित की।

विधायक मसूरी गणेश जोशी और जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर के नेतृत्व में सेनेटाइजर व मॉस्क भी वितरित किए गए। विधायक जोशी ने कहा कि सम्पूर्ण राष्ट्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना से लड़ाई लड़ रहा है। जिसकी तारीख पूरी दुनिया में हो रही है। डॉक्टर्स, पुलिस, पर्यावरणमित्र, सेना के जवान ये सभी हमारे कोरोना योद्धा हैं। जिनकी सुरक्षा की चिंता भी सभी को करनी चाहिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह राव के नेतृत्व में उत्तराखंड जन सहयोग और कुशल प्रबंधन से कोरोना से लड़ाई लड़ रहा है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी नेहा जोशी, जिला उपाध्यक्ष वीर सिंह चौहान, जिला मीडिया प्रभारी, सम्पूर्ण सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक पुण्डीर, महामंत्री पंकज शर्मा, मनवर नेगी, विशाल क्षेत्री, विक्रम नेगी, महेश पंत, मनमोहन नोटियाल आदि उपस्थिति रहे।

ये भी पढ़ें:  केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, SASCI योजना के तहत कुल 2355 करोड़ रुपए स्वीकृत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!