उत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मपर्यटनविदेश

Dehradun Airport News: एयरपोर्ट जौलीग्रांट में चेक-इन के लिए इंतजार होगा खत्म, कल से मिलने लगेगा लाभ

देहरादून। हवाई पैसेंजरों को कल से मिलने लगेगा नई टर्मिनल बिल्डिंग का लाभ
डोईवाला। देहरादून एयरपोर्ट पर कल से हवाई पैसेंजरों को नई टर्मिनल बिल्डिंग का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

पुरानी बिल्डिंग से नई बिल्डिंग में लगभग सभी सामान शिफ्ट किया जा चुका है। और नई बिल्डिंग को सीआईएसएफ ने टेकओवर भी कर लिया गया है। जिसके बाद आज से हवाई पैसेंजरो को देहरादून एयरपोर्ट पर नई टर्मिनल बिल्डिंग का लाभ मिलने लगेगा।

नई टर्मिनल बिल्डिंग को लगभग साढ़े सौ करोड़ की कीमत से बनाया जा रहा है। जिसके फेज वन का कार्य पूरा कर लिया गया है। यही कारण है कि नई बिल्डिंग को आज से हवाई यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि बीते आठ अक्टूबर को नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ नए टर्मिनल का लोकार्पण किया था। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि एयरपोर्ट के नई टर्मिनल बिल्डिंग में पीक ऑवर में अट्ठारह सौ पैसेंजरो की क्षमता होगी। जबकि पुराने टर्मिनल बिल्डिंग में क्षमता पीक आवर में सिर्फ डेढ़ सौ पैसेंजर की थी।

नए टर्मिनल की खूबियां
डोईवाला। नई टर्मिनल बिल्डिंग पुरानी बिल्डिंग से 10 गुना ज्यादा यात्रियों की क्षमता वाली है। पुरानी बिल्डिंग 150 पैसेंजर क्षमता वाली है। वहीं नई टर्मिनल बिल्डिंग में 1800 पैसेंजर आ सकते हैं। अब बात चेकिंग काउंटर की करते हैं । चेकिंग काउंटर मैप यात्रियों को काफी सहूलियत मिलने वाली है। पुरानी टर्मिनल बिल्डिंग में 11 चेकिंग काउंटर थे लेकिन नई बिल्डिंग बनाने से अब चेकिंग काउंटर बढ़कर 36 हो गए हैं।

नई टर्मिनल बिल्डिंग में लिफ्ट 4 एयरोब्रिज बनाए गए हैं। कुल मिलाकर हवाई सफर करने वाले यात्रियों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। इस बिल्डिंग में आपको उत्तराखंड की कला, संस्कृति, चारधाम, ब्रह्मकमल और वन्य जीवों की झलक देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें:  बजाज फिनसर्व धुनिवर्स 31 मार्च को शंकर-एहसान-लॉय के साथ ‘वॉइस ऑफ नेशन’ का करेगा अनावरण, भारत के सबसे बड़े डिजिटल फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट सर्च में से अपने विजेताओं की करेगा घोषणा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!