उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

हिंदी में कार्य करें एयरपोर्ट कर्मचारी, हिंदी पखवाड़े का समापन

देहरादून। एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट कर्मचारियों को अधिक से अधिक हिंदी में कार्य करने के लिए कहा गया है।

एयरपोर्ट पर 14 से 30 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा मनाया गया। जिसमें निबंध प्रतियोगिता, हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद, हिंदी श्रुत लेख और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में एयरपोर्ट कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए नगर राजभाषा कार्यन्वयन समिति सचिव रामराज द्ववेदी ने कहा कि हिंदी का प्रचलन काफी बढा है। और विदेशों में भी काफी लोग हिंदी सीख रहे हैं। प्रतियोगिता के विजेता अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रमाण पत्र और नकद पुरूष्कार दिए गए। इस अवसर पर एयरपोर्ट निदेशक डीके गौतम आदि ने भी हिंदी में कार्य करने को कहा।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!