उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

बूथ स्तर पर प्रत्येक फोन पर आरोग्य सेतु डाउनलोड करवाने के निर्देश

जिलाध्यक्ष ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मंडल अध्यक्षों की क्लास ली

Dehradun. भाजपा जिलाध्यक्ष  ने समस्त मंडलों के  मंडल अध्यक्षों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बातचीत कर मंडलों में बूथ स्तर पर जाकर गरीबों की मदद करने के निर्देश दिए।

जिलाध्यक्ष शमशेर पुण्डीर ने शक्ति केंद्र संयोजकों व बूथ अध्यक्षों के साथ संवाद कर बूथ कमेटियों का गठन करने पर बातचीत की। बूथ स्तर पर प्रत्येक व्यक्ति के मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप्लीकेशन डाउनलोड करवाने के निर्देश भी दिए। जिला अध्यक्ष ने संगठन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर कहा कि जैसे मोदी टिफिन वह मोदी किट से गरीबों की मदद भाजपाईयों ने की। उसी तरह प्रवासी भाइयों की मदद करनी है।

वीडियो कांफ्रेसिंग में जिला महामंत्री सुरेश कंडवाल, अरुण मित्तल, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजेश जुगलान,  मंडल अध्यक्ष राजकुमार, दिनेश सती, गणेश रावत, विनय कंडवाल, दिनेश कौशिक, अनुज गुलेरिया, मोनिका गर्ग, सुखदेव फर्स्वाण, दाताराम आदि उपस्थित रहे।

सीएम रिलिफ फंड में 51601 रूपए दिए

डोईवाला। युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भारत मनचंदा द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में 51601 रूपए की सहायता दी गई। यह राशि मंडल अध्यक्ष माजरीग्रांट राजकुमार को सौंपी गई। भारत मनचंदा द्वारा निर्धन व असहाय लोगो के लिए सैनिटाइजर व मास्क भी प्रदान किये गए। मौके पर पूर्व प्रधान सुन्दर दास, दीपक पंडित, रविन्दर सिंह, कुलदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  नामांकन पत्रों की जांच में सात नामांकन किये गये खारिज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button