उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मस्वास्थ्य और शिक्षा

कांग्रेस कार्यर्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानी को सम्मानित किया

डोईवाला। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बारूवाला, जौलीग्रांट निवासी 101 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी साधू सिंह बिष्ट को उनके घर जाकर सम्मानित किया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिं के आवाह्न पर जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने आजाद हिंद फौज के सिपाही साधु सिंह बिष्ट को शॉल ओढाकर सम्मानित कर उनके दीर्घायु होने की कामना की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि साधू सिंह ने द्वितीय विश्वयुद्ध में आज़ाद हिन्द फ़ौज के महानायक नेता जी सुभाष चंद्र बोस के साथ देश की आज़ादी के लिए अंग्रेजो से लड़ाई थी।

इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष डोईवाला मोहित नेगी, कार्यकारी अध्यक्ष कांग्रेस रणजीत सिंह बॉबी, किसान नेता जसवंत सिंह, बिजेंद्र सिंह, एकता बिष्ट मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!