अपराधउत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में डबल मर्डर से सनसनी, महिला और नौकर की हत्या

देहरादून। बुधवार को देहरादून में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई।
 प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक घर से दो शव बरामद किए गए हैं। जिसमें से एक शव महिला का है और दूसरा शव उसके नौकर का बताया गया है।
प्रेमनगर के धौलास इलाके से यह दोनों शव बरामद किए गए हैं। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी और एसपी सिटी सरिता डोभाल घटना स्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। दोनों के शरीर पर धारदार हथियार से वार किया गया है। धौलास में एक कोठी के आंगन में दोनों शव पड़े मिले। जिसमें से मृतक महिला की पहचान उन्नति शर्मा (60 साल) पत्नी सुभाष शर्मा के नाम से हुई है। और दूसरा मृतक राजकुमार थापा (50 साल) उन्नति और सुभाष शर्मा का नौकर बताया जा रहा है।
सुभाष शर्मा एनआरआई बताए जा रहे हैं। वह पिछले 10 सालों से इस कोठी में रह रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह सुभाष शर्मा ने कोठी में दूध पहुंचाने वाली महिला को बताया था कि उन्नति और राजकुमार नहीं मिल रहे हैं। इस पर महिला की खोजबीन की गई तो कहीं पता नहीं चला। सूचना पर अन्य महिलाएं भी पहुंची। जिनमें से एक महिला ने देखा कि पॉलिथीन के ढका हुआ शव आंगन में पड़ा था। इस पर महिला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  अपर निजी सचिव परीक्षा-2024 का परिणाम जारी, कृष्णा स्टेनोग्राफर एवं टाइपिंग सेंटर के छात्रों ने लहराया परचम

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!