अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

देहरादून के रायपुर में गदेरे में दो स्कूटी सवार बहे, एक लापता

देहरादून। दिनाँक 24 जुलाई 2022 को भगत सिंह कॉलोनी, रायपुर देहरादून में एक बरसाती नाले को पार करते समय स्कूटी सवार 02 लोग गदेरे की चपेट में आ गए थे।

एक युवक को स्थानीय लोगों द्वारा बचा लिया गया था। जबकि अन्य व्यक्ति गदेरे में बह गया था।

उपरोक्त घटना की जानकारी मिलते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से SDRF टीम द्वारा तददिनाँक से ही घटनास्थल पर सर्चिंग आरम्भ की गई।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा विगत 05 दिनों से विषम मौसम व परिस्थितियों में सर्चिंग अभियान चलाते हुए रायपुर से भगत सिंह कॉलोनी, मोहिनी रोड पुलिया, रिस्पना पूल, दीपनगर फाटक, दुधली,

डोईवाला खैरी के मध्य नालों, पुलिया व संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की जा रही है। परन्तु वर्तमान तक उक्त व्यक्ति का कुछ पता नही चल पाया है।

लापता व्यक्ति:- सरफराज खान, 44 वर्ष, निवासी- अधोइवाला, रायपुर देहरादून।

ये भी पढ़ें:  श्रीनगर में मुख्यमंत्री धामी के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!