उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराजनीति

17 मंडलों के 710 बूथों में पं0 दीनदयाल को किए श्रद्धा-सुमन अर्पित 

देहरादून। भाजपाईयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पूरे उत्साह के साथ मनाई गई। सभी 17 मंडलों में 710 बूथों पर पंडित दीनदयाल की जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्प अर्पित किए गए।

और विचार गोष्ठियों का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार सदैव प्रासंगिक रहेंगे। और भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य की सरकार उन्हीं की विचारधारा को बढ़ाते हुए जन कल्याण के कार्य कर रही है। राष्ट्रवाद की भावनाओं से ओतप्रोत है। पुन्डीर ने कहा कि पण्डित दीनदयाल ने अपना सम्पूर्ण जीवन देश की एकता व अखंडता के लिए न्योछावर कर दिया। भारतवर्ष सदैव उनका ऋणी रहेगा। कोठारी मोहल्ले जौलीग्रांट में भी दीनदयाल जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिला महामंत्री अरुण मित्तल, सुदेश कंडवाल, सम्पूर्ण सिंह रावत ने डोईवाला विधानसभा के कान्हरवाला बूथ पर पण्डित दीनदयाल के चित्र पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर विचार गोष्ठी में प्रतिभाग किया ।

मौके पर शरद रावत, अमित डबराल, नगीना रानी, राजेश जुगलान वीर सिंह, नीलम चमोली, नीता सिंह, सुमन काशन नीरज चौहान, मण्डल अध्यक्ष विनय कंडवाल, राजकुमार राज, राजेन्द्र मनवाल, दिनेश सती, अरविंद चौधरी, राजेश भट्ट, सुनील कपरूपाण, उधम सिंह सोलंकी, मधु उपाध्याय, गणेश रावत, अनुज गुलेरिया, प्रेम पुण्डीर, गौरव चावला, अमर सिंह, नवीन रावत आदि उपस्थित रहे।

नगर मंडल में कार्यक्रम का आयोजन
डोईवाला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर डोईवाला नगर मंडल में आयोजित कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं चित्र पर माल्यार्पण कर भारतीय जनता पार्टी परिवार के सभी सदस्यों के द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी ललित बुडाकोटि ने पंडित दीनदयाल जीवन परिचय के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया कि किस तरह दीनदयाल ने अपने जीवन में संघर्ष किया। पंडित दीनदयाल न सिर्फ एक महान चिंतक विचारक थे बल्कि वे योग्य राजनेता और कुशल पथ प्रदर्शक भी थे।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने IFS अधिकारियो को बाँटे प्रमाण पत्र, दीक्षांत समारोह में कही ये बात..

आर्थिक विकास का मुख्य उद्देश्य सामान्य मानव का सुख है यह पंडित दीनदयाल के विचार थे भाजपा के डोईवाला नगर मंडल के सम्मानित मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल ने भी पंडित दीनदयाल की जयंती पर प्रकाश डालते हुए कहा है कि उन्हें पंडित दीनदयाल के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। तभी पंडित दीनदयाल को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित होगी। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा नेता मनदीप बजाज जी ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी , दीनदयाल उपाध्याय की कार्यक्रम की शक्ति केंद्र संयोजक अनीता अग्रवाल, परम आदरणीय संपूर्ण थपलियाल ,

ईश्वर अग्रवाल , लच्छीराम लोधी, अजय गुप्ता , मयंक तायल, भाई अमनीत सिंह , सचिन मेहता, यश सोनकर , सुशील जायसवाल, सुंदर लोधी, उमा सती, कमलेश, पूनम तोमर ऋषि अग्रवाल, बूथ अध्यक्ष प्रकाश कोठारी, सतेन्द्र कुमार, पुरान कौशल, भाई पंकज शर्मा, निर्मला वर्मा, पम्मी राज, ज़ख्मोला प्रसाद, भाजपा वरिष्ठ मीडिया सह प्रभारी सतेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

वहीं बूथ नम्बर 138 में भी पंडित दीनदयाल जयंती मनाई गई। मुख्य वक्ता के रूप में पूनम चौधरी ने दीनदयाल के जीवन पर प्रकाश डाला। मौके पर नरेंद्र नेगी सहित कई  कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!