उत्तराखंड

मॉल की छत पर पर मिला डेंगू का लारवा, नगर टीम ने काटा चालान, भविष्य के लिए दी चेतावनी

देहरादून। नगर निगम की टीम के द्वारा सेंट्रिनो मॉल के निरीक्षण के दौरान छत पर काफी जल जमाव पाया गया, जिस पर मच्छरों के लारवा भी मिले तथा माल मैनेजर को इस बाबत अवगत कराया गया जिस पर उन्होंने खेद जताया। मॉल प्रबंधन पर आपदा प्रबंधन का उल्लंघन करने पर तत्काल रुपए 50,000 का चालान किया गया।

इसके उपरांत स्थानीय सुपरवाइजर को निर्देश दिया गया की उक्त जल में लार्विसाइडल का छिड़काव कर दिया जाए तथा मॉल प्रबंधन को निर्देशित किया की तत्काल जमे हुए जल को निष्कासित करना सुनिश्चित करें तथा यदि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति होती है तो 5 लाख तक का चालान किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड: सोलर पैनल लगाने वालों को बड़ी राहत, अब नहीं काटने पड़ेंगे UPCL दफ्तरों के चक्कर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!