
डोईवाला। पुलिस को सोंग नदी नदी पुल पर एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला। जिसको अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चौकी इंचार्ज महावीर सिंह रावत ने कहा कि मृतक की पहचान रविंद्र सिंह चौहान (40) पुत्र बख्तावर सिंह निवासी देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। जिसे 108 के माध्यम से जौलीग्रांट हॉस्पिटल ले जाया गया था। जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को द्वारा टेलीफोन अवगत करवाकर पंचायत नामा की कार्रवाई की जा रही है। कहा कि मृतक से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमे मृतक ने लिखा है कि वो परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है।