उत्तराखंड

DM सोनिका ने देहरादून में यहाँ खुले आश्रय गृह का औचक निरीक्षण, DM को अपने बीच देख बच्चे हुए खुश

देहरादून: जिलाधिकारी सोनिका ने आज जनपद के शहर क्षेत्र के खुले आश्रय गृह का औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी। जिलाधिकारी ने आज दो आश्रय गृह, सर्फिना आश्रय गृह एवं सत्य साईं आश्रय गृह का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि समस्त आश्रय गृह में सीसीटीवी कैमरे लगे हो, जिन आश्रय गृह में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, वह लगवा ले।

इस दौरान जिलाधिकारी आश्रय गृह में रह रहे बच्चों से मिली तथा उनसे बात भी की। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि आश्रय गृह में सभी मूलभूत सुविधाएं रहें, यह सुनिश्चित कर लिया जाए। उन्होने राष्ट्रीय बाल सुरक्षा टीम को समय समय पर आश्रय गृहों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं की जांच करते हुए, मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। सत्य साई आश्रय गृह में दिव्यांग बच्चे रहते, जो निरीक्षण के दौरान स्कूल गए थे, जिस पर जिलाधिकारी उनके स्कूल जाकर बच्चों से मिली तथा इस दौरान स्कूल में व्यवस्थाओं को देखा।

निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, राष्ट्रीय बाल सुरक्षा की टीम सहित सम्बन्धित उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!