उत्तराखंड

SGRRU की ब्रांड एम्बेसडर स्नेह राणा को विश्वविद्यालय ने दी बधाईयां, श्री महाराज जी ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बताया युवाओं का रोल माॅडल

  • शाबाश स्नेह : हमें आप पर गर्व है।
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के फेकल्टी सदस्यों व छात्र-छात्राओं ने किया खुशी का इज़हार
  • स्नेह राणा पहली भारतीय महिला क्रिकेटर जिन्होंने एक मैच में चटकाए 10 विकेट

देहरादून। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य व दून की बेटी स्नेह राणा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ यादगार क्रिकेट खेली। अपनी उत्कृष्ट गेंदबाजी से स्नेह राणा ने साउथ अफ्रीका के 10 विकेट चटकाए। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें प्लेअर ऑफ द मैच चुना गया। स्नेह राणा पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं जिन्होंने एक मैच में 10 विकेट हासिल किए। स्नेह राणा श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। स्नेह राणा की उपलब्धि पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। स्नेह राणा की उपलब्धि पर एसजीआरआर विश्वविद्यालय परिवार गौरवांन्वित है। श्री गुरु राम राय विश्वद्यालय के फैकल्टी सदस्यों व छात्र-छात्राओं ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

स्नेह राणा की श्री दरबार साहिब में गहरी आस्था है। जब भी स्नेह राणा का देहरादून आगमन होता है वह श्री दरबार साहिब में माथा टेककर श्री महाराज जी का सानिध्य प्राप्त करती हैं। इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि बेटियों को और बढ़ावा देने के लिए हर सम्भव पहल की जानी चाहिए। ऐसी बेटियां युवाओं के लिए राॅल माॅडल व पूरे समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। स्नेह राणा ”बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ“ मुहिम का एक सार्थक उदाहरण भी हैं। श्री महाराज जी ने कहा कि स्नेह राणा उत्तराखण्ड सहित पूरे देश का गौरव हैं। उन्होंने अपने संघर्ष व कड़ी मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्हें ढ़ेरों बधाईयां व हार्दिक शुभकामनाएं।

ये भी पढ़ें:  प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!