उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

अठूरवाला में बेहतर सिंचाई व्यवस्था के लिए किए जाएंगे प्रयास

Listen to this article

राज्य मंत्री ने लिया अठूरवाला में सिंचाई व्यवस्था का जायजा

डोईवाला। दर्जाधारी राज्य मंत्री ने अठूरवाला में सिंचाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबधित अधिकारियों का तुरंत समस्या के निराकरण के निर्देश दिए।

सिंचाई सलाहकार राज्य मंत्री दर्जा धारी अतर सिंह तोमर ने टिहरी बांध विस्थापित पुनर्वास क्षेत्र अठूरवाला में नलकूपों से संचालित सिंचाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए कहा कि कोई भी खेत सिंचाई व्यवस्था से वंचित नहीं रहना चाहिए।

नलकूप खण्ड को समस्याओं के समाधान के लिए शासन व प्रशासन को आवश्यक प्रस्ताव भेजने चाहिए। और पेयजल व्यवस्था से जुड़े नलकूपों पर पेयजल एवं सिंचाई की सुचारू आपूर्ति की व्यवस्था के लिए नलकूप खण्ड व जल संस्थान के अधिकारियों को संयुक्त रूप से कार्य योजना तैयार करनी चाहिए।

विस्थापित पुनर्वासित हित संरक्षण समिति अठूरवाला के संयोजक बेताल सिंह नेगी ने बताया कि अठूरवाला पुनर्वास क्षेत्र की सिंचाई को लगभग दस नलकूपों व सिंचाई की लगभग 40 किलोमीटर लंबी सिंचाई नहरों का 35 वर्ष पूर्व निर्माण हुआ था। जिनके रखरखाव और मरम्मत न होने से कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

सभासद संदीप सिंह नेगी व प्रदीप नेगी ने सिंचाई सलाहकार व उनके साथ मौके पर मौजूद नलकूप खण्ड देहरादून के अधिकारियों को सिंचाई से संबधित कई समस्याओं से अवगत करवाया। मौके पर दिनेश डोभाल, रघुबीर सकलानी, कुलानन्द डोभाल, अधिशासी अभियंता विरेन्द्र सिंह पाल, सहायक अभियंता सत्ये सिंह चौहान, वर अभियंता रिंकू सिंह बस्सी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  कार्यवाहक डीजीपी के रूप में IPS अभिनव कुमार ने संभाला कार्यभार, IPS अशोक कुमार हुए रिटायर

Related Articles

Back to top button