अपराधउत्तराखंडदेहरादून

अठुरवाला के सुनारगांव में महिला की घर में घुसकर हत्या 

Listen to this article

अपने घर में अकेली रहती थी बुजुर्ग महिला, पुलिस ने जुटाए साक्ष्य

Dehradun. विस्थापित क्षेत्र अठूरवाला के सुनारगांव में 70 साल की एक बुजुर्ग महिला की घर के अंदर हत्या करने का मामला सामने आया है।

नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत अठुरवाला वार्ड संख्या आठ के पांचवे चौराहे पर स्थित सुनारगांव में एक सत्तर वर्षीय महिला पुतुल घोष पुत्री स्व0 अमल कुमार अकेली अपने मकान में रहती थी। जिनकी उनके घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी।

सूचना पाकर कोतवाली पुलिस और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रह है कि वृद्ध महिला अठुरवाला में अपने मकान में 2014 से निवासी कर रही थी।

बुधवार की सुबह जब पड़ोस के लोग किसी काम से वृद्ध महिला के घर गए तो वृद्ध महिला ने अंदर से दरवाजा नहीं खोला। खिड़की से अंदर झांककर देखा गया तो कमरे में वृद्ध महिला का शव पड़ा हुआ था। और महिला के हाथ बंधे हुए थे। महिला के सिर आदि पर भी चोट के निशान थे।

सभासद प्रदीप जेठली ने कहा कि महिला मूल रूप से 24 कांवेंट रोड़, कोलकाता बंगाल की रहने वाली थी। और वो पिछले करीब पाचं सालों से अठुरवाला में रह रही थी। कहा कि घटना से लोगों में काफी भय व्याप्त है। उन्होंने मामले के जल्द खुलासे की मांग पुलिस से की है।

कुछ महीने पहले हुआ था महिला के मामा का निधन

डोईवाला। अठुरवाला की पूर्व प्रधान मंजू चमोली ने कहा कि महिला का कोई परिजन नहीं था। वो अविवाहित थी। महिला के साथ उनके मामा रहते थे। जिनका कुछ माह पूर्व निधन हो गया था।

ये भी पढ़ें:  Global Investors Summit: पहाड़ी टोपी और वास्केट में दिखे पीएम मोदी…

महिला के घर में एक कुत्ता भी था। उसकी भी कुछ समय पहले मौत हो गई थी। कहा कि उनकी महिला से फोन पर बातचीत होती रहती थी। और वृद्ध महिला काफी मिलनसार थी। अठुरवाला में रहने से पहले वो उत्तरकाशी और देहरादून में रह चुकी है।

फॉरेंसिंक टीम और पुलिस ने जुटाए साक्ष्य

डोईवाला। वृद्ध महिला के हाथ, पैर, मुंह आदि को कपड़े से बांधा गया था। और महिला के सिर व चेहरे पर चोट के निधान थे। घर के पिछले हिस्से की खिड़की टूटी हुई पाई गई। पुलिस और फॉरेंसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की।

सूचना पाकर कोतवाल सूर्यभूषण नेगी के साथ ही एसएसपी अरूण मोहन जोशी, एसपी देहात परवेंद्र डोभाल आदि मौके पर पहुंचे। और जांच की कार्रवाई की। वहीं राज्य मंत्री करन बोरा, कांग्रेस नेता मोहित उनियाल, राहुल सैनी, मनीष यादव भी मौके पर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button