उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराजनीति

भानियावाला में पांच लाख रूपए की लागत से हुआ मंदिर का सौंदर्यकरण

डोईवाला। पांच लाख रूपए की विधायक निधि से भानियावाला के नुन्नावाला खेड़ा सिद्ध मंदिर का सौंदर्यकण किया गया।

मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेंद्र सिंह पंवार ने विधायक निधि से स्वीकृत नुन्नावाला खेड़ा सिद्ध मंदिर के सौंदर्यकरण का लोकार्पण किया। ओएसडी पंवार ने कहा कि डोईवाला विधानसभा में ऐतिहासिक विकास कार्य किए गए हैं। और डोईवाला विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाया जा रहा है। जिसका लाभ यहां के प्रत्येक व्यक्ति को मिलेगा।

इस अवसर पर भाजपा विधानसभा प्रभारी पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमराज सैनी, विशाल शर्मा, मनोज मेहरा, सुंदर लोधी, रोहित गुप्ता, शुभम कुमार, विनय कंडवाल, राजकुमार प्रधान, संजीव सैनी, हरीश गुसाईं, दीपक कुमाई, नितिन बड़थ्वाल, नीरज प्रजापति, पंडित प्रेम दत्त थपलियाल, राकेश सैनी, बादल सिंह रावत, आदि अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और वार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!