उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराजनीति

शहीद राज्य आंदोलनकारी राजेश नेगी को अठुरवाला में किया याद

डोईवाला। शहीद राजेश नेगी द्वार पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शहीद राजेश नेगी की याद में उनके चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर पुष्प माला चढ़ाकर कर श्रंद्धाजलि अर्पित की गई।

श्रद्धांजलि देते हुए क्षेत्रवासियों ने कहा कि राज्य आंदोलन में शहीद राजेश नेगी की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। और उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।  सभासद राजेश भट्ट, संदीप नेगी, ईश्वर रौथाण, पुष्कर नेगी, अरुण नेगी, गुड्डू चौहान, सुमित सजवाण, आदि उपस्थित रहे।

वहीं गांधी जयंती के मौके पर अठुरवाला क्षेत्र के वार्ड संख्या आठ में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें महिलाओं ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए लोगों को जागरूक किया। जिसमें पूनम चौधरी,  मीना चौधरी, रामप्यारी देवी, सुनीता शाह, दरभार देवी, रितिक, विक्की, काजल आदि शामिल रही।

ये भी पढ़ें:  मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन ने अपने चौथे वर्ष में मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप का किया विस्तार, अब 250 मेधावी MBBS छात्रों की शिक्षा को मिलेगा वित्तीय सहयोग

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!