उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीति

तिलमिलाई तृणमूल करवा रही भाजपाईयों पर हमले

डोईवाला। भाजपाईयों में पश्चिम बंगाल की घटना को लेकर खासा रोष है। भाजपाईयों का कहना है कि वहां गुंडाराज है।

युमो जिलाध्यक्ष प्रदीप नेगी के नेतृत्व में डोईवाला के उप जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा और संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के काफिले पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किया जाना निंदनीय है।

तृणमूल को अपनी पार्टी का अस्तित्व खतरे में दिखाई देने लगा है। जिस कारण वो भाजपाईयों पर हमले करवा रही है। पहले भी पश्चिम बंगाल में कई हिंसक घटनाएं करवाई गई हैं। जिसका भाजपाई विरोध करते हैं। और अब कई गुना ताकत के साथ भाजपाई एकजुट होकर पार्टी और देशहित में कार्य करेंगे।

जिलाध्यक्ष शमशेर पुण्डीर और जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं की जान चली गई। ज्ञापन सौंपने वालों में हिमांशु चमोली, भारत मनचंदा, संजय चमोली, सोनू गोयल, प्रकाश कोठारी, गुरजीत सिंह, हिमांशु राणा, लक्ष्मण रावत, नरेश रावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹191 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!