उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

कांग्रेस सेवादल ने तेलीवाला में किया गया ध्वजारोहण

डोईवाला। कांग्रेस सेवादल द्वारा तेलीवाला में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई और प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी के आह्वान पर तेलीवाला इशातुल उलूम स्कूल में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तेलीवाला सभासद अब्दुल कादिर ने अखलाक साबरी से कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बीच में प्यार मोहब्बत और देश के प्रति देश भक्ति का जज्बा पैदा होता है। जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनीस कुरैशी ने कहा कांग्रेस सेवा दल का यह कार्यक्रम देश को जोड़ने की बात कर करता है।

विधानसभा अध्यक्ष साजिद अली ने कहा अब हर महीने के आखिरी रविवार को हर गांव में इस तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे। ध्वजारोहण कार्यक्रम अनीस कुरैशी साजिद अली और अखलाक साबरी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष रिजवान अहमद, जिला सचिव बाबूलाल नागर, सचिवआनंद प्रकाश, नगर महासचिव नौशाद अली, जिला सचिव मोहम्मद इमरान, जिला महासचिव संतोष तोमर, उस्मान अली आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  साइबर ठगी से बचाव, नशे से दूरी और गलत स्पर्श पर चुप्पी तोड़ने का संदेश

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!