उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

बौराड़ी चिकित्सालय का नाम अब औतार सिंह राजकीय चिकित्सालय हुआ

Dehradun. बौराड़ी चिकित्सालय का नाम औतार सिंह तोपवाल के नाम पर किए जाने से उनके परिजनों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।

टिहरी जिले में स्थित चिकित्सालय बोराड़ी का नाम अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी औतार सिंह तोपवाल राजकीय चिकित्सालय बौराड़ी किया गया है। बीते वर्ष नवंबर में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राजकीय चिकित्सालय बौराड़ी का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी औतार सिंह तोपवाल के नाम पर करने की घोषणा की थी। जिसका शासनादेश जारी किया जा चुका है। स्वतंत्रता सेनानी औतार सिंह का 98 वर्ष की उम्र में 5 सितंबर 2019 को अठुरवाला, भानियावाला में निधन हो गया था। वो काफी समय से भानियावाला में रह रहे थे।

उनके पुत्र भरत सिंह तोपवाल ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी रहे उनके पिता के नाम पर बौराड़ी चिकित्सालय का नाम किया गय है। ये एक स्वतंत्रता सेनानी का सच्चा सम्मान है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल आदि ने स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर चिकित्सालय का नाम करने को लेकर हर्ष व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें:  भाजपा का संकल्प पत्र जारी, एक नजर में पढ़ें सभी बड़ी बातें..

Related Articles

Back to top button