उत्तराखंडदेहरादूनस्वास्थ्य और शिक्षा

डोईवाला में महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर सील किया इलाका

डोईवाला। डोईवाला में फतेहपुर निवासी एक 27 वर्षीय महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर पुलिस ने इलाके को सील किया है।

कल आई कोरोना रिपोर्ट में डोईवाला के फतेहपुर गांव की एक 27 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। कुछ दिन पहले इस महिला के पति एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें पहले देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती किया गया उसके बाद दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल मैं रेफरकिया गया था जिसके बाद इस महिला के पति को ऋषिकेश एम्स में ट्रांसफर कर दिया गया।

यह महिला अपने पति की खैर खबर के लिए हॉस्पिटल में लगातार आती-जाती रही, जिस वजह से यह महिला भी कोरोना पॉजिटिव हो गई है एहतियातन डोईवाला पुलिस द्वारा आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है इस महिला को दून हॉस्पिटल भेज दिया गया है और परिवार के सदस्यों को होम क्वॉरेंटाइन कर इस महिला की अब ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। चौकी इंचार्ज कुलवंत जलाल ने कहा कि जीवनवाला ग्रामसभा में फतेहपुर टांडा, वार्ड 9 को सीज किया गया है।

ये भी पढ़ें:  देहरादून में मतदाता सूची की त्रुटियां सुधारने का मौका, 13 अगस्त तक लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां; विधानसभा से बूथ स्तर तक खुलेंगे ईआरओ-एईआरओ कार्यालय, 7 दिन पहले मिलेगा नोटिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!