उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

विश्वास के लायक नहीं है चीन, हर माेर्चे पर होना चाहिए विरोध

हिंदू संगठनों ने फूंका चीनी का पुतला

डोईवाला। विश्व हिंदू परिषद और हिंदूवादी संगठनों द्वारा भानियावाला तिराहा पर चीन का पुतला दहन कर चीन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।

विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री सतवीर सिंह मखलोगा व भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि चीनी सेना द्वारा भारतीय जवानों पर धोखे से हमला किया गया है। इसके बावजूद हमारी सेना ने चीन के दोगुने से भी अधिक सैनिकों को मार गिराया है। अब समय बदल चुका है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सैनिकों को खुली छुट दे दी है। लेकिन ऐसे समय में कुछ लोग अपनी गंदी राजनीति से बाज नहीं आ रहे हैं। चीनी कंपिनयों को भी भारत से भगाए जाने पर कार्य किया जा रहा है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल व पूर्व प्रधान नरेंद्र नेगी ने कहा कि हम सब को चीन के उत्पादों का बहिष्कार करना चाहिए। चीन को आर्थिक नुकसान पहुंचाकर ही देशवासी चीन से बदला ले सकते हैं। पूरा देश सरकार और सेना के साथ खड़ा है।

पुतला दहन करने वालों में सभासद ईश्वर सिंह रौथाण, उधम सिंह सोलंकी, आनंद सिंह पवार, जोध सिंह बंगारी, वेद प्रकाश कंडवाल, वीर भाग सिंह, हितेंद्र सैनी, सुनील शर्मा, अजय भंडारी, दीनदयाल रौथान, कृष्णा खंडूरी, अभिषेक चौहान, मनोज उनियाल,आनंद मालियाल, अजीत नेगी, मनवर नेगी, गौतम नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड से चौंकाने वाले आयेंगे लोकसभा चुनाव नतीजे : राजीव महर्षि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!