उत्तराखंडदेहरादून

भानियावाला में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

डोईवाला। स्थानीय जनप्रतिनिधियों व भानियावाला व्यापारियों के आह्वान पर भानियावाला में स्थित शहीद राजेश नेगी स्मारक पर दीये और मोमबत्ती जलाकर चीन सेना से हुई हिंसक झड़प में शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई।

सभासद ईस्वर रौथाण ने कहा कि चीन सेना की नापाक हरकत से देश भर में भारी रोष है। शहीद सैनिकों ने देश की मिट्टी की हिफ़ाजत में अपनी जान कुर्बान कर दी,उनकी ये कुर्बानी देशवासी जीवन भर याद रखेंगे।

नरेंद्र नेगी ने कहा चीन ने इस महामारी के दौर में भी अपना असली चेहरा दिखा दिया। हमारे सैनिको पर हमला करना औऱ भारतीय जमीन पर कब्जा करना चीन की कायरता है। देश को अपनी भारतीय सेना के पराक्रम पर पूर्ण विश्वास है। देश की सरकार को इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाना चाहिए।

जिससे चीन इस हरकतों से बाज आये ।श्रद्धांजलि देने वालों में समूर्ण रावत, राहुल सैनी,सतबीर मखलोगा, हिमांशु राणा,आनंद पंवार,योगी,सुनील शर्मा,आशिफ हसन,मनीष यादव,सौरभ प्रजापति, मनीष चौहान,रविन्द्र चौहान,रोहन कुमार आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!