उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्म

ऑन लाइन कान्हा-राधा ड्रेस प्रतियोगिता में अध्ययन और राधा को प्रथम पुरूष्कार

डोईवाला। डोईवाला में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ऑन लाइन कान्हा-राधा ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया।

घोषित परिणाम के आधार पर कान्हा के रूप में अध्ययन और राधा के लिए राधिका वर्मा को प्रथम विजेता घोषित किया गया। ऑन लाइन प्रतियोगिता में तीस से ज्यादा बच्चो ने भाग लिया। जिसमें अध्ययन, ओरियन, शौर्य, राधिका, प्रीशा, नवमी को क्रमश प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेता घोषित किया गया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका शिक्षक अश्विनी गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील शर्मा ने निभाई।

रोशन लाल अग्रवाल ने बताया कि सभी प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र और स्थान पाने वाले बच्चो को एक कार्यक्रम के माध्यम से शीघ्र ही पुरस्कार देकर उनका उत्साह वर्धन किया जाएगा। मौके पर नरेंद्र गोयल, सुनील शर्मा, महेंद्र भारत आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!