उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

अठुरवाला में मॉस्क और सैनिटाइजर बांटकर लोगों को जागरूक किया

डोईवाला। विस्थापित क्षेत्र अठुरवाला में लोगों को मॉस्क और सैनिटाइजर बांटकर लोगों को जागरूक किया गया।

भाजपा महिला मोर्चे की जिलामंत्री पूनम चौधरी ने अठुरवाला में मॉस्क और सेनेटाईजर आदि बांटते हुए लोगों को जागरूक किया। सौ के लगभग लोगों को मॉस्क और सेनेटाईजर बांटे गए। कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है। इसलिए बहुत ही सावधानी से सभी नियमों और गाइडलाइन का पालन किया जाना चाहिए।

कोरोना से बचाव को मॉस्क, सेनेटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है। समाजसेवी संगीता चौहान ने भी सहयोग किया।। मौके पर प्रशांत गुप्ता, पूर्व प्रधान रामप्यारी, सभासद ईश्वर रौथाण आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  धामी सरकार की पहल, प्रदेश भर में सरकारी आवासों के पुनर्निर्माण और नए निर्माण की योजना तेज

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!