उत्तराखंडदेहरादूनस्वास्थ्य और शिक्षा

डोईवाला बीएसएफ के बीस पर्वतारोहियों ने माउंट गरूड पर फहराया तिरंगा

सात दिनों के रिकार्ड समय में किया अभियान पूरा

डोईवाला। डोईवाला बीएसएफ यूनिट के बीस पर्वतारोहियों ने माउंट गरूड पर तिरंगा फहराने में सफलता पाई है।

बीएसएफ डोईवाला कमांडेंट महेश कुमार नेगी और डिप्टी कमांडेंट दिनेश कुमार के नेतृत्व में माउंट गरुड़ 19685/6000 मीटर एक अभियान चलाया गया। जिसका उद्देश्य स्वच्छ भारत स्वच्छ हिमालय के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।

20 बीएसएफ पर्वतारोहियों की एक टीम ने 7 दिनों के रिकॉर्ड समय में तकनीकी रूप से कठिन, चुनौतीपूर्ण, दुर्गम और कठिन मौसम की स्थिति का सामना करते हुए माउंट गरूड़ को फतह किया।

बीएसएफ कमाडेंट ने कहा कि गढ़वाल हिमालय रेंज के जिला चमोली में यह क्षेत्र पड़ता है। और टीम भावना, संकल्प, अदम्य साहस के कारण यह अभियान सफल रहा। एतिहासिक अभियान में स्थानीय गाइड राजू मर्तोलिया और देवेंद्र का विशेष योगदान रहा।

पर्वतारोहियों के दल में प्रवीण सिंह, केदार सिंह, प्रवीण कुमार, मनोज दयाल, प्रीतमचंद, दर्शन तमंग, सुनील कुमार, महेश सिंह, अनवर हुसैन, र्नोबु डोर्जे, एके रतूड़ी, सोनम, उमेश सिंह,ज्योति, संजू, विपिन, बलबीर सिंह, उमेश राणा, डॉ उपेंद्र यादव, धीरेंद्र पंत आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रदेश भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!