उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

कांग्रेस ने की लच्छीवाला फ्लाईओवर की स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग

डोईवाला। राजीव गांधी पंचायत राज संगठन द्वारा लच्छीवाला फ्लाईओवर निर्माण की स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग की गई है।

इस संबंध में संगठन की तरफ से उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा कि लच्छीवाला फ्लाईओवर पर आवागमन कुछ महीने पहले ही सुचारू रूप से शुरू हुआ था। इस फ्लाईओवर में रिटेनिंग वाल पर जगह जगह दरार आ गई थी, जिससे यह कमजोर हो रहा है।

जिसका पंचायत संगठन द्वारा विरोध दर्ज कराया गया था। कार्यदायी संस्था व अधिकारियों द्वारा यह कहा गया था कि फ्लाईओवर में कोई बड़ी दिक्कत नही है। लेकिन निर्माणाधीन एटलस कंपनी द्वारा अपनी गलतियों को छुपाने के लिए आनन-फानन में दीवार बनाने का काम किया गया है। वहीं फ्लाईओवर के एक हिस्से को गिराकर रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया गया है।

फ्लाईओवर पर आवागमन रोक दिया गया। जिससे यह पता चलता है कि फ्लाईओवर निर्माण में कितनी बड़ी अनियमितता थी। और कभी भी बड़ी दुर्घटना यहां घट सकती है। लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी व कार्यदायी संस्था पर कोई भी कार्यवाई नही की गई है। कार्यदायी संस्था द्वारा फ्लाईओवर रिपेयर के लिए 15 दिन का समय दिया गया था।

लेकिन अभी तक फ्लाईओवर का काम पूरा नही हुआ है। डोईवाला की जनता को भानियावाला से घूमकर देहरादून जाना पड़ रहा है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन की सरकार से मांग है कि इस फ्लाईओवर की स्वतंत्र एजेंसी द्वारा पूर्ण जांच करवाने के साथ अनियमितता पाय जाने पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ कठोर कार्यवाई की जाए।

 

ये भी पढ़ें:  मंगलसूत्र पर गर्म हुई सियासत, पीएम के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष का तीखा हमला

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!